भिलाई के इस थाने कारनामा चोरी की शिकायत करने गई महिला को धारा 155 का फेना काट कर थमाया बोले कोर्ट जाइए हमारे हस्तक्षेप योग्य नहीं
By Dinesh chourasiya
दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाने में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मिठाई दुकान से दो लोगों ने ग्राहक के रूप में जाकर उठाईगिरी की। घटना के बाद जब महिला वैशाली नगर थाने एफआईआर दर्ज कराने पहुंची तो वहां से उसे धारा 155 की रिपोर्ट दे दिया गया। थाना प्रभारी का कहना था ये मामला पुलिस के हस्तक्षेप नहीं है इसलिए आप कोर्ट जाइए।







मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर इंदिरा चौक स्थित साई स्वीट्स का है। इसे सुरेंदर सिंह वर्मा ( सोढ़ी) और उनकी पत्नी विनिता रानी वर्मा चलाती हैं। विनीता ने बताया कि घटना 5 मई 2024 को दोपहर करीब 1.30 बजे की है।

विनीता ने बताया कि उनकी दुकान में दो लड़के बाइक से आए थे। एक लड़का उनके काउंटर के पास खड़ा हो गया और दूसरे लड़के ने उनसे मिठाई मांगी। इसके बाद उसने मिठाई का पैसा दिया। इसी दौरान जब विनीता उसकी बातों में उलझ गई तो उसने उनसे 20 पीस आईस्क्रीम मांगा।
जब विनीता बगल में रखे फ्रीजर को खोलकर आईस्क्रीम निकालने लगी तो एक लड़का फ्रिज के पास खड़ा हो गया और दूसरे ने मौका देखकर काउंटर में रखे मोबाइल और गल्ले में रखे 8 हजार रुपए को खींच लिया। इसके बाद वो लड़का दुकान से बाहर जाकर बाइक स्टार्ट किया और अपने दूसरे साथी को बोला चल हो गया अब नहीं लेंगे आइस्क्रीम। इतने में दूसरा लड़का आइस्क्रीन ना लेने की बात बोलकर अपने साथी के साथ वहां से चला गया।




विनीता आईस्क्रीम फ्रिजर में रखकर जब काउंटर पहुंची तो देखा उसका मोबाइल और 8 हजार रुपए गायब थे। इसके बाद वो हड़बड़ा गई। उसने लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। इसके बाद विनीता ने वैशाली नगर थाने में फोन किया। तो थाने से गगन वहां पहुंचा। उसने सारी स्थिति को देखा और कहा कि इसकी एफआईआर दर्ज कराओ। जब विनीता थाने एफआईआर दर्ज कराने पहुंची तो वहां ड्यूटी इंचार्ज ने उसे कोर्ट जाने के लिए कहते हुए सीआरपीसी की धारा 155 की रिपोर्ट काटकर दे दी।

पुलिस ने क्या लिखा 155 की रिपोर्ट में
वैशाली नगर पुलिस ने विनीता को जो 155 की रिपोर्ट काटकर दी उसमें प्राथी का नाम, घटना समय और स्थान तो दर्शाया गया, लेकिन यह भी लिखा गया कि ये मामला धारा 155 सीआरपीसी का होता है, जो पुलिस के हस्तक्षेप योग्य नहीं होगा।
शिकायत उठाईगिरी और रिपोर्ट लिखी मोबाइल गिरने की
वैशाली नगर पुलिस की लापरवाही इतनी बड़ी है कि जो महिला थाने में यह गुहार लगा रही है कि उसकी दुकान से मोबाइल और नगदी की उठाईगिरी हुई है, उसकी रिपोर्ट ये लिखी जाती है कि वो अपना घरेलू समान खरीदने इंदिरा चौर राम नगर गई थी, वहां उसका मोबाइल गिर गया।
थाना प्रभारी को मामले की जानकारी नहीं
जब इस मामले में वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दुकान से चोरी का मामला उनके संज्ञान में आया तो है। उस समय वो छुट्टी पर थीं। इस मामले में आवेदन लिया गया। एफआईआर दर्ज की जाएगी। जब उन्हें धारा 155 की रिपोर्ट देने की बात बताई गई तो उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से गलत है, लेकिन ये सारा खेल उन्हीं के थाने में हो रहा है। उन्होंने कहा कि आप प्रार्थिया को थाने भेजिए एफआईआर दर्ज की जाएगी।




