Uncategorized

CG में कुम्हारी में तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर चार लोग बुरी तरह घायल, नशे में धुत था कार चालक

By Dinesh chourasiya

दुर्घटना स्थल पर घायल और खड़ा ई रिक्शा - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले के कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज में नशे में धुत एक कार चालक ने तेज रफ्तार में सामने जा रहे एक ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इससे रिक्शा में सवार तीन महिलाओं सहित एक बुजुर्ग को चोटें आई हैं। कुम्हारी पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी शासकीय अस्पताल भेजा है।

कुम्हारी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक ई रिक्शा चालक रविवार रात तीन महिलाओं को लेकर कुम्हारी से भिलाई की तरफ आ रहा था। इसी दौरान एक कार CG 08 AS3921 का चालक तेज रफ्तार में आया और ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इससे रिक्शा उछलकर पलट गया। इस दुर्घटना में जहां बुजुर्ग का पैर टूट गया है, तो वहीं तीनों महिलाओं को काफी चोटें आई हैं।

वह कार जिसने मारी ई रिक्शा को टक्कर

दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए कुम्हारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से बुजुर्ग रायपुर रेफर किया गया है।

शराब के नशे में था कार चालक

पुलिस ने कार चालक लोमन नेताम (26 साल) गंडई निवासी को गिरफ्तार कर उसका एलकोहल टेस्ट किया तो पता चला कि उसने जमकर शराब पी हुई थी। कार चालक राजनांदगांव का रहवासी बताया जा रहा है। कुम्हारी पुलिस घायलों के परिजनों का इंतजार कर रही है कि वो एफआईआर करने पहुंचे उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button