AAP के थीम सॉन्ग पर चुनाव आयोग की रोकः बोला- तानाशाही शब्द को हटाएं, आप ने लगा दी आरोपों की झड़ी
By Dinesh chourasiya
आप नेता आतिशी ने कहा कि जब बीजेपी ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर विपक्ष के नेताओं को जेल में डालते हैं तो उससे चुनाव आयोग को आपत्ति नहीं होतीष नहीं गर हम इसे अपने गाने में लिख दें तो चुनाव आयोग को आपत्ति होती है।
आतिशी के कहा कि बीजेपी तानाशाही करे वो सही है। वहीं उसके बारे में कोई प्रचार करे, वो गलत है। आम आदमी पार्टी की थीम सॉन्ग के पूरे गाने में बीजेपी का नाम नहीं है, लेकिन चुनाव आयोग कहता है कि अगर आप तानाशाही शब्द का इस्तेमाल करती हैं तो आप सरकार पर निशाना साध रहे हैं।







आतिशी ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस का बैंक अकाउंट सील किया और अब आम आदमी पार्टी के सॉन्ग पर रोक लगाई है, इसका साफ मतलब है कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। ऐसा न हो कि 2024 के चुनाव को लोग ऐसे याद करें कि ये वो चुनाव था, जिसमें लोकतंत्र की हत्या हो गई। क्या चुनाव आयोग चाहता है कि ईडी और सीबीआई का राजनैतिकरण सामने न आए। सच यह है कि तानाशाही सरकारों में विपक्षी पार्टियों को प्रचार करने से रोका जाता है। आज यही हुआ है।






