CG में : सट्टेबाजों पर पुलिस ने कसी नकेल की छापेमारी कार्यवाही, 12 आरोपी को दबोचा लाखों कैश समेत अन्य सामग्री जब्त
By Dinesh chourasiya

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के सामाजिक अपराधों पर अंकुश लगाने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और सट्टा लिखने वालों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिये गए हैं. जिस पर शहर के कई क्षेत्रों में लुक-छिपकर सट्टा पट्टी लिखने की सूचनाएं पुलिस को मुखबीरों से प्राप्त हुई. जिसके बाद सीएसपी आकाश शुक्ला और साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में टीआई मोहन भारद्वाज, टीआई प्रशांत राव, टीआई सुखनंदन पटेल, साइबर सेल, कोतवाली, जूटमिल और चक्रधरनगर स्टाफ की अलग-अलग टीमें बनाई गई. इन टीमों ने शहर के कई स्थानों पर एक साथ सट्टा रेड कार्रवाई किया. जिसमें 12 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ कागज, मोबाइल, लेपटाप, टैबलेट पर सट्टा-पट्टी नोट करते पकड़ा है.
पुलिस की सफल सट्टा रेट में 12 आरोपियों से नगदी 13 लाख 46 हजार 780 रुपये, 15 नग मोबाइल, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, पेन, कैलकुलेटर और सट्टा पट्टी पर्ची जब्त किया गया है. इस पूरी कार्रवाई में 12 आरोपियों से कुल 15,71,780 की संपत्ति जब्त की गई है.












