Uncategorized

CG में PM मोदी और शाह के नाम पर आपत्तिजनक पोस्ट:तस्वीरों को एडिट कर बनाया भगवान, महिला की भी लगाई फोटो, बिलासपुर में FIR दर्ज

By Dinesh chourasiya

धार्मिक भावनाएं आहत करने सोशल मीडिया में वायरल किया आपत्तिजनक पोस्ट। - Dainik Bhaskar

बिलासपुर में PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीरों को एडिट कर भगवान का रूप देकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसमें महिला की आपत्तिजनक फोटो भी है। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यसमिति के सदस्य धनंजय गोस्वामी ने अपनी शिकायत में बताया है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर सूर्या कश्यप नाम के युवक की आइडी से यह आपत्तिजनक पोस्ट की गई है।

महिला की आपत्तिजनक फोटो लगाई गई

इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर को एडिट कर भगवान का रूप दिया गया है। इनके बीच में एक महिला की आपत्तिजनक फोटो लगाई गई है। इस तस्वीर में युवक का भगवान के प्रति द्वेष दिख रहा है।

भाजयुमो नेता ने सिविल लाइन थाने में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

धार्मिक भावनाओं को किया आहत
धनंजय गोस्वामी ने कहा कि इस फोटो के सोशल मीडिया में वायरल करने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। सूर्या कश्यप की आईडी से पहले भी देवी-देवताओं की तस्वीरों को आहत करते हुए पोस्ट किया गया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने धारा 153 ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की साइबर सेल के माध्यम से आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

कांग्रेस नेताओं के साथ है आरोपी युवक की तस्वीरें

धनंजय गोस्वामी ने बताया कि जिस आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट की गई है, उसमें कांग्रेस नेताओं के साथ आरोपी युवक की तस्वीरें हैं, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश और जिले के नेताओं के साथ युवक नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ पूरे विश्व के लोग राम के शरण में आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेसी मानसिकता के लोग राजनीति से प्रेरित होकर देवी-देवताओं का अपमान कर रहे हैं। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। उन्होंने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button