Uncategorized

भिलाई में कोयला से भरी ट्रेन की बोगी में लगी आग:दमकल कर्मियों ने भिलाई नगर स्टेशन पहुंचकर बुझाई आग

By Dinesh chourasiya

कोयले से भरी बोगी की आग को बुझाते दमकल कर्मी - Dainik Bhaskar

कोयला लोड करके जा रही ट्रेन की बोगी में आग लग गई गई। पायलेट ने जब बोगी से धुंआ निकलता हुआ देखा तो इसके बाद इसकी सूचना कंट्रोल में दी। सूचना मिलते ही ट्रेन को भिलाई नगर स्टेशन में खड़ा कराया गया। इधर सूचना मिलते ही एक फायर ब्रिगेड व दमकल कर्मी वहां पहुंच गए थे। उन्होंने आग पर काबू पाया। इसके बाद ट्रने आगे रवाना हुई।

एसडीआरएफ के प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें डायल 112 से मंगलवार 12 बजे के करीब सूचना मिली थी कि एक कोयला से भरी बोगी में आग लगी है। उसे भिलाई नगर स्टेशन में खड़ा कराया गया है। उन्होंने सूचना मिलते ही दमकल वाहन को वहां भेजा। वहां पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने कोयला से भरी बोगी में लगी आग को बड़ी सावधानी से हाई टेंशन तार से खुद का बचाव करते हुए बुझाया।

इस आग को बुझाने में एक गाड़ी पानी लगा। समय रहते आग को बुझा लिया गया। यदि आग और अधिक बढ़ती तो ये दूसरी बोगी में भी पहुंच सकती थी। इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। नागेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में कोयला से भरी बोगियों में आग लगने की अक्सर सूचना मिलती है। इसे देखते हुए उनकी टीम हमेशा तैनात रहती है। इस बार भी सूचना मिलते ही तुरंत गाड़ी को वहां भेजा गया और महज आधे घंटे में आग को बुझा लिया गया।

Related Articles

Back to top button