Uncategorized

भिलाई में बीच सड़क में ट्रक से भिड़ा बाइक सवार तेज बारिश के चलते रात में दिखाई नहीं दिया ट्रक चली गई जान  

By Dinesh chourasiya

 भिलाई तीन क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक भिलाई से अपने ससुराल जा रहा था। तेज बारिश के चलते वो सामने खड़ा ट्रक देख नहीं पाया और उसके पीछे तेज रफ्तार में टकरा गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुरानी भिलाई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुरानी भिलाई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान मोतीलाल बघेल (35 साल) निवासी रायपुर के रूप में हुई है। नेहरू नगर बाम्बे आवास में उसका ससुराल है। वो क्रेन ऑपरेटर था। सोमवार रात को वो रायपुर से बाइक लेकर अपने ससुराल के लिए निकला था। भिलाई तीन पहुंचते पहुंचते अचानक मौसम बिगड़ गया और मूसलाधार बारिश होने लगी। बारिश के चलते रास्ता दिख नहीं रहा था। इससे मोतीलाल ने अपना हेलमेट निकाल दिया था। इसी दौरान हाइवे में एक हाइवा बिगड़ जाने से बीचो बीच सड़क पर खड़ा था।

बारिश के चलते मोतीलाल ट्रक को देख नहीं पाया और उसके पीचे जा घुसा। हेलमेट न पहने होने से उसके सिर में गहरी चोट आई। अधिक खून निकलने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद में सूचना पाकर पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मरचुरी में भिजवा दिया।

सूचना मिलते ही परिजन भी रात में अस्पताल पहुंच गए। उसके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों के हवाले किया गया। यदि ट्रक चालक लापरवाही नहीं करता है और गाड़ी की बीच सड़क से हटाकर किनारे खड़ा करता तो यह दुर्घटना नहीं होती। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button