Uncategorized

दुर्ग की महिला से बिलासपुर में गैंगरेप : युवक ने दोस्त को पत्नी के साथ मिलने बुलाया, नशीला पदार्थ खिलाकर किया दो युवकों ने किया दुष्कर्म 

By Dinesh Kumar

बदनामी के डर से तीन माह चुप रही पीड़ित महिला। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दुर्ग की महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने अपने दोस्त और उसकी पत्नी को मिलने बुलाया। यहां उन्हें अपने घर पर भोजन कराया। इसी दौरान युवक ने नशीला पदार्थ मिलाकर दोनों को बेहोश कर दिया। फिर अपने दूसरे दोस्त के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के तीन महीने बाद पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

दुर्ग जिले में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की पहचान बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के बंधवापारा निवासी सुनील नाम के युवक से थी। फिर दोनों के बीच अचछी दोस्ती हो गई। सुनील ने बीते जनवरी में उन्हें मिलने के लिए बिलासपुर बुलाया। इस पर महिला का पति उसे व बच्चे को 28 जनवरी को लेकर बिलासपुर आया।

महिला से गैंगरेप का मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

खाने में मिला दिया नशीला पदार्थ, पति-पत्नी हो गए बेसुध
इस दौरान सुनील उन्हें अपने घर ले गया, जहां उसने रात में अपने घर पर भोजन कराया। महिला ने बताया कि सुनील ने उनके खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे महिला व उसके पति बेसुध होकर सो गए। इसका फायदा उठाकर सुनील ने अपने एक दूसरे दोस्त को बुलाया और महिला को दूसरे कमरे में ले जाकर दोनों ने मिलकर दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह बदहवास थी, इसलिए उनकी हरकतों का कोई विरोध नहीं कर पाई।

बदनामी के डर से तीन महीने तक चुप रही महिला
महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसे होश आया, तब उसे अपने पति के दोस्त के गलत काम की जानकारी हो गई थी। लेकिन, वह बदनामी के डर से चुप रही और पति व बच्चे के साथ वापस दुर्ग चली गई। बाद में महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। फिर तीन महीने बाद वह शिकायत लेकर सरकंडा थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button