Uncategorized

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में एसीसी चौक के पास एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने टावर पर चढ़कर फांसी लगा ली। सुबह जब घरवालों ने उसका शव लटकते देखा, तो थाने में शिकायत की। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

By Dinesh chourasiya

बिजली के टावर में मिली युवक की लटकी लाश - Dainik Bhaskar

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में एसीसी चौक के पास एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने टावर पर चढ़कर फांसी लगा ली। सुबह जब घरवालों ने उसका शव लटकते देखा, तो थाने में शिकायत की। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि, आत्माराम निषाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एसीसी चौक के पास रहता था और हमाली का काम करता था। उसकी पत्नी ललिता ने बताया कि, रविवार सुबह आत्माराम घर से बिना बताए कहीं निकला था, फिर वापस नहीं आया।

आत्माराम निषाद।

सुबह देखा गया शव

देर शाम तक जब आत्माराम घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश की। सुबह तक घर ना लौटने पर परिजन जामुल थाने में शिकायत करने जाने वाले थे। तभी किसी ने बताया कि पास में ही एक हाईटेंशन लाइन के टावर में चढ़कर किसी ने फांसी लगा ली है। जब ललिता वहां पहुंची तो देखा कि खुदकुशी करने वाला उसका पति आत्माराम है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि उसने अपने गमछे से टावर में 10 फीट की ऊंचाई पर फांसी लगाई है। पुलिस ने शव को टावर से नीचे उतरवाया और पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जामुल पुलिस इसे खुदकुशी बता रही है, तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि आत्माराम के दो बेटे और एक बेटी है। दोनों बेटे निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। घर में सभी खुशी-खुशी रहते थे। इस स्थिति में वो खुदकुशी नहीं कर सकता है।

उन्होंने कहा कि, आत्माराम का कुछ महीने पहले ही रोड एक्सीडेंट में पैर टूट गया था। वो ठीक से चल नहीं पाता था। ऐसी हालत में वो टावर पर कैसे चढ़ा और फांसी कैसे लगा पाया। घर वालों ने आशंका जताई है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव यहां लटकाया है।

Related Articles

Back to top button