Uncategorized

CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत, चलती कार के ऊपर पलटा पोल से भरा ट्रक, मचा हड़कंप 

By Dinesh chourasiya

 

 

 

कांकेर।  : छत्तीसगढ़ से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहॉँ चलती कार के ऊपर अचानक ट्रक पलट जाने से कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीँ सुचना पर पहुंची पोलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को वाहन से बाहर निकाला है।

मिली जानकारी के अनुसार हुंडई कार में सवार होकर तीन युवक कांकेर एन एच 30 मुख्य मार्ग से जा रहे थे, तभी मरकाटोला घाटी के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक कार के ऊपर गिर गया, हादसे में कार और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। ट्रक में भारी तादात में सीमेंट पोल भरा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को बाहर निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया है। वहीं  मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बता दें कि कांकेर में दो महीने पहले भी एक बस अनियंत्रित हो कर ट्रक मै जा घुसी थी, जिसमे तीन लोगो की मौत हुई थी।

 

 

Related Articles

Back to top button