Uncategorized

21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग:मणिपुर में फायरिंग में 3 घायल, EVM तोड़ी, बंगाल में हिंसा; अब तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 53% मतदान छत्तीसगढ़ के बस्तर मे ED बलास्ट एक जवान घायल 

By Dinesh chourasiya

लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी।

PM मोदी ने सभी से वोट डालने की अपील की। उन्होंने हिंदी, तमिल, मराठी समेत 5 भाषाओं में ट्वीट किया।

वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग त्रिपुरा में 53.04% हुई। सबसे कम वोटिंग लक्षद्वीप में 30% हुआ। 21 राज्यों में वोटिंग का एवरेज 40.17% है।

वोटिंग के दौरान मणिपुर के बिष्णुपुर में फायरिंग, बंगाल के कूचबिहार में हिंसा और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है। ब्लासट में एक असिस्टेंट कमांडेट और जवान घायल हैं।

मणिपुर की दो लोकसभा सीटों (मणिपुर इनर और मणिपुर आउटर) पर भी इस फेज में वोटिंग है। हिंसा को देखते हुए आउटर सीट के कुछ हिस्सों में 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी।

2019 में इन 102 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं। इस फेज में अधिकतर सीटों पर मुकाबला इन्हीं 3 दलों के बीच है।

फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं।

इस फेज के बाद 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। कुल 7 फेज में 543 सीटों पर 1 जून को मतदान खत्म होगा। सभी सीटों के रिजल्ट 4 जून को आएंगे।

Related Articles

Back to top button