Uncategorized

CG में कुम्हारी बस हादसे के स्पॉट पर गाड़े गए सीमेंट पोल:खाई के किनारों पर फेंसिंग करा रहा प्रशासन।

By Dinesh chourasiya

 

9 अप्रैल को हुए बस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई थी। - Dainik Bhaskar

9 अप्रैल की रात दुर्ग जिले के कुम्हारी में बस हादसे में 12 लोगों की जान जाने के बाद भी जिला प्रशासन सुरक्षा को लेकर नहीं जागा है। जिस रोड पर यह हादसा हुआ वो PWD की है। हादसे के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद नगर पालिका ने सीमेंट पोल गाड़ दिए।

हादसे के अगले दिन बाद खपरी रोड को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया था। इसके बाद केडिया कंपनी और नगर पालिका के कर्मचारियों ने मिलकर सड़क किनारे सीमेंट के पोल गाड़े। ये देखकर वहां के लोगों ने जमकर नाराजगी भी जताई। आरोप है कि आधे-आधे फीट के गड्ढे कर कमजोर पोल गाड़े गए।

खपरी रोड के किनारे सीमेंट के कमजोर पोल गाड़ दिए गए।

स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति

खपरी रोड के पास रहने वाले कुंदन और अजय का कहना है कि पालिका वाले ये पोल गाड़ रहे हैं। इसका कोई मतलब नहीं है। इसमें एक बाइक भी टकराएगी तो ये टूट जाएगा। इसमें इतनी क्षमता नहीं है कि ये किसी वाहन की टक्कर को रोक सकें। 2020 में PWD ने इस रोड को अपने हैंडओवर लिया था। इसे बनाने का ऑर्डर हो गया था, लेकिन नहीं बनाया गया।

अंधेरा रहता है, बिजली का इंतजाम करते तो अच्छा

रहवासियों का कहना है कि रात के समय यहां काफी अंधेरा हो जाता है। इसलिए शासन प्रशासन को चाहिए कि यहां पर लाइट के पोल लगाए। यहां से पैदल, साइकल चालक से लेकर बाइक और बड़े वाहन तक गुजरते हैं। ये पहला हादसा नहीं है। पिछले साल इसी खाई में माल वाहक गाड़ी गिरी थी, जिसमें मौत हुई थी।

पिछले साल भी इसी खाई में हो चुके हैं हादसे

कुम्हारी निवासी अमित नंदेश्वर का कहना है कि सीमेंट के पोल लगाकर केवल सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। अगर सही तरीके से काम करना है तो पहले खाई को पाटना चाहिए। उसके बाद यहां सड़क चौड़ीकरण की जानी चाहिए। अमित का कहना है कि पिछले साल भी इसी जगह पर दो गाड़ी पलटी थीं।

लोगों का कहना है कि इस रोड का सबसे ज्यादा इस्तेमाल केडिया डिस्टलरी वाले करते हैं। इसलिए वे CSR फंड से इसका चौड़ीकरण कराएं और खाई को पाटें, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

मजिस्ट्रेट जांच के दौरान बताएं सच्चाई

बस हादसे की जांच SDM भिलाई-3 महेश राजपूत को सौंपी गई है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वो 15 दिन के अंदर हादसे से जुड़ी कोई बताना चाहें तो बता सकते हैं, ताकी वे उन सभी बिंदुओं को जांच में रख सकें। लोग इसके लिए SDM कार्यालय भिलाई-3 भी जा सकते हैं। अगर कोई गुप्त जानकारी देना चाहता है तो वो भी दे सकता है।

9 अप्रैल को हादसे में 12 मौतें

9 अप्रैल को इसी रोड पर केडिया कंपनी की कर्मचारियों से भरी बस करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में 12 लोगों की मौत हुई, जबकि 15 कर्मचारी घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जांच भी शुरू हो गई है।

Related Articles

Back to top button