दुर्ग जिले के कुम्हारी में बस खाई में गिरी, 12 की मौत:15 घायल, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए देने की घोषणा परिवार को एक सदस्य को नौकरी
By Dinesh chourasiya
रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 12 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। इससे पहले 14 लोगों की मौत होने की सूचना थी। अभी 15 घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। कलेक्टर ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश कर दिए हैं।







वहीं केडिया डिस्टलरी की ओर से मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों के पूरे इलाज का खर्च उठाने की बात कही है। सभी घायलों को एम्स, एपेक्स, ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे। हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। टॉर्च और मोबाइल के फ्लैश लाइट से रेस्क्यू किया गया।




देखिए हादसे की तस्वीरें





इन घायलों का AIIMS में चल रहा है इलाज

डिप्टी CM ने कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई
डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि, घायलों और उनके परिजनों से बात हुई है। घायलों ने बताया कि, बस की लाइट ही नहीं जल रही थी। इसके चलते बस स्लिप होकर खाई में जा गरी। डिप्टी CM ने कहा कि, जांच होने के बाद बाकी बातें स्पष्ट होंगी।
विजय शर्मा ने कहा कि, फैक्ट्री की ओर से श्रमिकों की सुरक्षा प्रबंध, बीमा तमाम चीजों की जांच होगी। एक घायल का कहना है कि 20 साल से ऐसे ही आ-जा रहे थे। उन्होंने कहा कि, जो दोषी होगा, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि, घायलों के बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। AIIMS में भर्ती 2 लोगों की हालत गंभीर है।




