Uncategorized

कुम्हारी में बस खाई में गिरी, 6 की मौत:15 घायल, 7 की हालत गंभीर; भिलाई की केडिया डिस्टलरी से कर्मचारी लौट रहे थे रायपुर

By Dinesh chourasiya

 रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 6 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर है। मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे। हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। टॉर्च और मोबाइल के फ्लैश लाइट से रेस्क्यू का काम चल रहा है। कुम्हारी, छावनी, भिलाई 3 और CSP सहित रायपुर से भी पुलिस फोर्स पहुंच रही है।

देखिए हादसे की तस्वीर

हादसे की जगह पर मौजूद लोगों की भीड़।
हादसे वाली जगह को मोबाइल की रोशनी से देखते हुए लोग।
मोबाइल और टॉर्च की रोशनी से बस को देखते हुए लोग।
पुलिस के साथ बचाव दल और लोगों की भीड़।
धमधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों को भर्ती कराय गया है।

लाइव अपडेट्स

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर दुर्ग सांसद विजय बघेल भी मौके पर पहुंचे। कुछ गंभीर घायलों को कुम्हारी के निजी और रायपुर के एम्स में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है

बस से सभी घायलों को बाहर निकाल लिया गया है।सभी धमधा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है

बस को क्रेन के जरिए खाई से बाहर निकाला जा रहा

खाई से बस को क्रेन के जरिए बाहर निकाला जा रहा है। पुलिस के साथ रेस्क्यू टीम का स्थानीय लोग भी मदद कर रहे

कुम्हारी के महामाया पारा में हुए बस हादसे के घायलों को निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इन्हें धमधा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जा रहा है।

एंबुलेंस के जरिए घायलों को कुम्हारी के धमधा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

बस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बस में फंसे घायलों को बाहर निकालने का काम जारी है। बताया जा रहा है बस में करीब 40 लोग सवार थे

बस हादसे के बाद सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।
खपरी रोड के पास पलटी हुई बस, लोगों की भीड़ मौजूद।

Related Articles

Back to top button