Uncategorized

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला..कारोबारी अरविंद सिंह ने मांगी इच्छा मृत्यु:कोर्ट ने कहा-प्रॉपर आवेदन करें; अनवर ढेबर के साथ जेल भेजा, अरुणपति 25 तक रिमांड पर

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाला मामले के आरोपी और शराब कारोबारी अरविंद सिंह ने इच्छा मृत्यु की मांग की है। अरविंद सिंह ने पेशी के दौरान कहा कि वह इस सबसे तंग आ चुका है। उसकी मांग पर कोर्ट ने वकील से प्रॉपर तरीके से आवेदन करने को कहा है। यह भी कहा कि इस पर अलग से सुनवाई होगी।

वहीं दूसरे आरोपी अनवर ढेबर के साथ ही अरविंद सिंह को 2 मई तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है। जबकि अरुणपति त्रिपाठी को 25 अप्रैल तक EOW को रिमांड पर भेजा है।

श्मशान घाट से अरविंद को किया गया था गिरफ्तार

ED ने शराब घोटाले केस में फरार शराब कारोबारी अरविंद सिंह को पहली बार दुर्ग के रामनगर मुक्तिधाम से 12 जून 2023 को गिरफ्तार किया था। अरविंद की माता कमला देवी का निधन हो गया था, उनके अंतिम संस्कार के लिए अरविंद पहुंचा था। शराब घोटाले मामले में अरविंद सिंह पिछले 10 महीने से रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद था।

हाईकोर्ट से जमानत मिलने के एक दिन बाद ही EOW की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। 4 अप्रैल को अरविंद सिंह के साथ अनवर ढेबर को भी गिरफ्तार किया गया था। दोनों को 14 दिन हिरासत में रखकर EOW ने पूछताछ की। इसके बाद आज (18 अप्रैल) कोर्ट ने सुनवाई के बाद 14 दिन के लिए 2 मई तक फिर से जेल भेज दिया है।

अरुणपति त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर

शराब घोटाले की जांच में तेजी

ED प्रतिवेदन के बाद जब से EOW ने शराब घोटाला मामले में FIR की है, तभी से मामले से जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ हो रही है। पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। हिरासत में लिए गए अधिकारियों से पूछताछ के बाद घोटाले से जुड़े 67 और लोगों से पूछताछ की तैयारी है।

EOW के सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में इन सभी लोगों को नोटिस जारी करके बुलाया जाएगा। इनमें रिटायर्ड IAS अफसरों के अलावा आबकारी विभाग के अधिकारी और शराब के डिस्टलर्स शामिल हैं।

डिस्टलरी संचालकों से पूछताछ

अनवर, अरविंद और एपी त्रिपाठी से पूछताछ के बाद EOW के अफसरों ने तेलीबांधा इलाके में रहने वाले डिस्टलरी संचालकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इन्हें तीनों आरोपियों के सामने बैठाकर अफसरों ने पूछताछ की थी।

6 से ज्यादा और लोगों को हिरासत में लिया जा सकता है

EOW के अफसरों को इस सिंडिकेट से जुड़े 6 से ज्यादा और लोगों की जानकारी मिली है, जिन्हें जांच के दायरे में लाने की तैयारी अफसर कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में इन सभी लोगों को नोटिस जारी करके बुलाया जाएगा। इनमें रिटायर्ड IAS अफसरों के अलावा आबकारी विभाग के अधिकारी और शराब के डिस्टलर्स शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button