Uncategorized

दुर्ग जिले के दो थानो क्षेत्र से एटीएम में चोरी और तोड़फोड़ 1 नाबालिग समेत 3 पुलिस हिरासत में

By Dinesh chourasiya

दो थाना क्षेत्रों में एटीएम मशीन में चोरी के इरादे से तोड़फोड़ की घटना को एक नाबालिग समेत 3 बदमाशों ने अंजाम दिया था। आरोपियों ने उतई के एटीएम से 23 हजार रुपए नकदी चोरी की, जबकि दूसरे में पैसे चुरा नहीं सके। प्रकरण में पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

सीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात वारदात को अंजाम दिया। एटीएम से चोरी करने के दौरान तीनों आरोपी के चेहरे एटीएम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। इस आधार पर खुर्सीपार क्षेत्र से तीन संदिग्धों को पकड़ लिया, जिसमें एस. वंशी राव उर्फ ताता उर्फ रॉकी (20 वर्ष) मूलत: जिला श्रीकाकुलम आंध्रप्रदेश का निवासी है। दूसरा वार्ड 34 केनाल रोड उड़िया मोहल्ला खुर्सीपार निवासी दीसू जगत (19 वर्ष) और तीसरा आरोपी नाबालिग निकला।

आरोपियों ने बताया कि 21 अगस्त की रात चोरी की नियत से बाइक (सीजी 07 सीके 7795) पर निकले। उमरपोटी रोड उतई पहुंचे तो उन्हें पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम दिखा, जिस पर गार्ड नहीं था। तीनों ने पत्थर और डंडे से मशीन तोड़कर 23 हजार रुपए चुरा लिए। फिर आगे बढ़े तो नेवई भाटा के एटीएम में भी सेंधमारी के लिए तोड़फोड़ की, लेकिन मशीन के अंदर का लॉक नहीं तोड़ सके। आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5), 62, 331(4) और लोक संपत्ति अधिनियम की धारा 3 के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button