Uncategorized

CG में : इंस्टाग्राम में अज्ञात आरोपी ने सतनामी समाज के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, समाज के लोगों ने किया थाने का घेराव पुलिस ने FIR दर्ज़ कर शुरू की जांच 

By Dinesh chourasiya

महासमुंद। : इंस्टाग्राम में अज्ञात व्यक्ति ने सतनामी समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किया जिसके बाद से सतनामी समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है, सतनामी समाज के लोगों ने खल्लारी थाने का घेराव कर दिया और अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

हम आपको बता दें कि खल्लारी थाना क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर सतनामी समाज के धर्म गुरू, गुरू घासीदास के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और अभद्र फोटो पोस्ट कर दिया। जिसके बाद से सतनामी समाज में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित सतनामी समाज खल्लारी थाना पहुंच कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। खल्लारी पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ 153 ए, 295 ए, 505, 67 सुंचना पौधोगिकी अधिनियम 2000 के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

 

Related Articles

Back to top button