Uncategorized

CM केजरीवाल की पत्नी ने कहा – अरविंद केजरीवाल कोर्ट के सामने करेंगे शराब घोटाले मामला का खुलासा…. किसके पास है शराब घोटाले का पैसा  आज अरविंद केजरीवाल का हाई कोर्ट में है सुनवाई जमानत को लेकर

By Dinesh chourasiya

 

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कल मैं केजरीवाल से मिलने गई। उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें डायबिटीज है। उनका शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा है। दो दिन पहले उन्होंने जल मंत्री आतिशी को संदेश भेजा कि लोगों की पानी और सीवर की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। क्या यह गलत है? इसको लेकर केंद्र सरकार ने दिल्ली सीएम पर केस कर दिया। क्या ये लोग दिल्ली को तबाह करना चाहते हैं। क्या ये चाहते हैं कि लोग अपनी समस्याओं से जूझते रहें। इस बात से अरविंद केजरीवाल को बड़ा दुख पहुंचा है।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि ईडी ने मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन और हमारे यहां भी छापा मारा, लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। केजरीवाल बहुत सच्चे, देशभक्त, निडर और साहसी व्यक्ति है।

दिल्ली सीएम की पत्नी ने कहा कि केजरीवाल 28 मार्च को कोर्ट के सामने शराब घोटाले पर बड़ा खुलासा करेंगे। वे बताएंगे कि शराब घोटाले का पैसा कहां है। वे इसका सबूत भी देंगे।

Related Articles

Back to top button