Uncategorized

CG में होली में भांग पीना पड़ा भारी, 78 गांव के 400 ग्रामीण हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार, अस्पताल में कम पड़ गए बिस्तर…

By Dinesh chourasiya

मामले में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह ने बताया कि मुख्य रूप से सनवाल, डिंडो, रामचंद्रपुर, बगरा सहित आसपास के 78 गांव के लोग प्रभावित हुए हैं. प्रभावितों की संख्या करीबन 400 है. उपचार के लिए सनावल उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है.

सीएमएचओ ने बताया कि होली के दौरान खाने-पीने से ग्रामीण फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं. सभी की स्थिति सामान्य है. स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर सतत् निगरानी रखे हुए है. उन्होंने कहा कि बीते दो-तीन दिनों में प्रभावितों ने कहां-कहां खाया-पिया है, इसकी भी जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button