
Uncategorized
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में रफ्तार का कहर जारी सड़क में बिछ गई लाशेंः तेज रफ्तार ट्रक ने 3 लोगों को रौंदा, तीनों की मौके पर मौत
By Dinesh chourasiya
बता दें कि खैरागढ़ के बाजार अतरिया के समीपस्थ जोरातराई में मोटरसाइकल और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई. हादसे में मोटरसाइकल सवार 3 लोगों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक बाजार अतरिया की तरफ से सीमेंट खाली करके जा रही गाड़ी और धमधा की तरफ से आ रहे मोटरसाइकल CG 08 Z 3908 में सवार 2 महिला और 1 पुरुष थे. जिनकी मौत हो गई है. तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है, जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है.











