Uncategorized

रायपुर पुलिस लॉकअप से भागा,  चोर थाने की लापरवाही पर SSP बोले-जांच करेंगे

By Dinesh chourasiya

राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर में एक घर में चोर ने साड़ी का घूंघट ओढ़ कर चालाकी से चोरी की। घर के बुजुर्ग व्यापारी ने अपने पोते के साइकिल के खातिर पुलिस थाने में शिकायत की। जब वहां से कोई एक्शन नही हुआ तो उसने खुद ही 10 दिन की मेहनत करके चोर को पकड़ा। फिर उसे देवेन्द्र नगर पुलिस सौंपा। लेकिन चोर इतना शातिर था कि वो थाने के पुलिस कर्मियों को चकमा देकर लॉकअप से फरार हो गया। इस मामले में रायपुर एसएसपी ने मामलें की जांच करवाने की बात कही है।

चोरी का ये पूरा कांड देवेंद्र नगर के सेक्टर-1 में रहने वाले गुलाबचंद जैन के यहां हुआ। गुलाब पेशे से इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने का व्यापारी है। उन्होंने अपने घर के एक कमरे में गोदाम बनाया हुआ है। 3 मार्च की रात एक चोर उनके घर की बाउंड्रीवाल फांद कर कूदा। उसने अपना चेहरा छिपाने के लिए सिर पर साड़ी का घूंघट ढका हुआ था। चोर को ये बात पता था कि वहां सीसीटीवी लगा हुआ है।

पोते की साइकिल के साथ अन्य सामानों की चोरी

चोर ने घर में रखें इलेक्ट्रॉनिक सामानों की चोरी की। उसने खिड़की के भीतर हाथ डालकर LED लाइट के कई पैकेट को बोरे में भर लिया। चोर सिर्फ इन सामानों की चोरी करता तो शायद वह नही पकड़ाता। लेकिन चोर ने आंगन में खड़ी बच्चे की साइकिल को भी पार कर दिया। अगले दिन जब घर वाले सो कर उठे तब बच्चे ने साइकिल चलाने की बात की। लेकिन साइकिल गायब थी।

दादा ने बच्चे को रोते देखा तो इमोशनल हो गए

इसके बाद गुलाबचंद ने अपने पोते को रोते देखा तो उनसे रहा नही गया। उन्होंने देवेंद्र नगर थाने में जाकर चोरी की सूचना दी साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे। लेकिन इस मामले में पुलिस ने न ही FIR लिखा और न ही जांच में रुचि दिखाई। जिसके बाद 70 साल के व्यापारी ने खुद ही सीसीटीवी फुटेज खंगाला और चोर की

घूंघट खिसकने से चेहरा आया सामने

व्यापारी ने फुटेज को देखा तो उसे CCTV में गोदाम में काम करने वाला एक पुराना कर्मचारी नजर आया। चोर ने चेहरा ढकने के लिए जिस साड़ी का घूंघट बनाया था। वो लगातार उसके पैर में फंस रही थी। इससे परेशान होकर उसने घूंघट को निकाल दिया। तभी उसका चेहरा कैमरे में कैद हो गया।

10 दिन तक खुद की तलाश

घटना के बाद देवेंद्र नगर पुलिस रवैय्या देख 70 साल का बुजुर्ग व्यापारी खुद ही रामनगर इलाके में चोर के घर पता करते हुए पहुंच गया। चोर के पिता ने बताया कि वो मंदिर के ऊपर सोया हुआ है। वहां आरोपी उसी शर्ट में मिला। जिसे पहनकर उसने चोरी की थी। इसके बाद व्यापारी ने उसे पकड़ लिया।

रायपुर का देवेन्द्र नगर थाना, जहां से आरोपी हिरासत में भागा।

पुलिस को व्यापारी ने सौंपा था आरोपी

गुलाब जैन ने आरोपी को घर से पकड़कर देवेंद्र नगर पुलिस थाने ले आए। फिर पुलिस वालों ने चोर से पूछताछ की तो उसने चोरी की घटना स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज की।

लॉकअप से फरार हुआ चोर, एक और FIR दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने एक बार फिर लापरवाही दिखाई। चोर को थाने लाने के बाद उसे लॉकअप में रखा। लेकिन शातिर चोर पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने चोर के खिलाफ हिरासत से भागने के मामलें में FIR दर्ज कर लिया है। अब पुलिस चोर की तलाश में है।

SSP ने कहा-जांच करेंगे

रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वो आगे की जांच करवाएंगे। साथ ही पीड़ित को न्याय मिलेगा।

Related Articles

Back to top button