Uncategorized

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रायपुर में,BJP के किसामोर्चा महाकुंभ को करेंगे संबोधित

By Dinesh chourasiya

रायपुर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रायपुर आ रहे हैं। साइंस कॉलेज मैदान में वे बीजेपी किसान मोर्चा के किसान महाकुंभ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

लोकसभा के चुनावी माहौल में बीजेपी इस कार्यक्रम के जरिए छत्तीसगढ़ के साथ-साथ आस-पास के राज्यों को भी एक संदेश देना चाहती है। हालांकि कांग्रेस इसे बीजेपी का ढोंग बता रही है।

दोपहर राजनाथ सिंह वायु सेना के स्पेशल एयरक्राफ्ट से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे पार्टी के प्रदेश कार्यालय भी जा सकते हैं। इसके बाद रक्षा मंत्री साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। सूत्रों की मानें तो राजनाथ यहां से देश और प्रदेश के किसानों के लिए कुछ अहम ऐलान भी कर सकते हैं।

आयोजन स्थल का जायजा लेने शुक्रवार को कृषि मंत्री राम विचार नेताम साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे। उन्होंने कहा- 5 सालों में ठगेश सरकार ने किसानों के साथ अन्याय किया है। भाजपा की सरकार मोदी की गारंटी पूरा कर रही है, इसलिए रायपुर में किसानों का महाकुंभ आयोजित किया गया है। हमारे राष्ट्रीय नेता यहां किसान भाइयों से चर्चा करेंगे।

Related Articles

Back to top button