लोकसभा चुनाव के लिए भिलाई भाजपा की टीम तैयार:BJP जिलाध्यक्ष ने जारी की 18 पदाधिकारियों की सूची, कई पार्षदों को मिला मौका
By Dinesh chourasiya
भाजपा से भिलाई जिला के नए जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने अपनी टीम तैयार कर ली है। उन्होंने शुक्रवार को जिला पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में 18 भाजपा नेताओं के नाम शामिल हैं। जारी सूची में कई भाजपा पार्षदों के नाम भी शामिल किए गए हैं।
जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने अपनी कार्यकारिणी बनाने में सभी का ध्यान रखा है। उन्होंने जहां नए लोगों को मौका दिया है तो पुराने चेहरों को भी उसमें शामिल किया है। उन्होंने अब तक महामंत्री का जिम्मा संभाल रहे योगेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। अब योगेंद्र की जगह महामंत्री की जिम्मेदारी बृजेंद्र सिंह संभालेंगे।








वहीं प्रेमलाल साहू को पहले की तरह ही महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इस बार जो सबसे बड़ा बदलाव हुआ है वो कोष की जिम्मेदारी को लेकर हुआ है। अब कोष की जिम्मेदारी खुर्सीपार गौतमनगर के पार्षद विनोद सिंह संभालेंगे। यह पहली दफा है जब विनोद संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मा संभालेंगे।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए तैयार की गई टीम
महेश वर्मा ने अपनी टीम आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए तैयार की है। उन्होंने कन्हैया सोनी को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जामुल से वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्षद रेखराम बंछोर, मिथिला खिचरिया, मनीष अग्रवाल, सुनील साहू, राम उपकार तिवारी, पुरुषोत्तम देवांगन को उपाध्यक्ष बनाया गया है।




विजय जायसवाल, संतोष मौर्या, दिलीप पटेल, उपासना साहू, कीर्ति नायक, के.गणपति और गुरजीत सिंह को जिला मंत्री का जिम्मा दिया गया है।




