Uncategorized

भिलाई में गश्त के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े चोर:आरोपियों के कब्जे से 3 लाख का सामान जब्त; 3 दिन पहले भी 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर और जब्त सामान। - Dainik Bhaskar

भिलाई के  स्मृति नगर थाना पुलिस ने 3 दिन के अंदर दो बड़े चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान जब्त किया है। दोनों मामलों में गिरफ्तार कुल 5 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

चौकी स्मृतिनगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वे लोग गुरुवार रात गश्त पर थे। इसी दौरान कोसा नगर शास्त्री अस्पताल सुपेला के पास रहने वाला मंजीत दिवाकर (20), गोवर्धन बंजारे (22) और दीक्षित कॉलोनी सड़क नंबर 5 दर्शन महाविद्यालय के पास रहने वाला आयुष बागड़े (24) संदिग्ध हालत में घूमते हुए मिले।

कड़ाई से पूछताछ करने पर उन लोगों ने भेलवा तालाब के सामने पुरानी बस्ती कोहका में दरवाजा तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले भी उन लोगों ने नेहरू नगर क्षेत्र में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल, एक होम थियेटर, एक TCL कम्पनी का छोटा LED TV, एक सैमसंग कम्पनी का LED TV 85 इंच, एक एलजी का म्यूजिक सिस्टम, एक माइक्रोवेव (ओवन) सहित करीब 3 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

3 दिन पहले भी पकड़े गए थे दो शातिर चोर

3 दिन पहले 5 मार्च को भी वैशाली नगर इंदिरा गांधी स्कूल के पास रहने वाले नागेश्वर चंदेल उर्फ नागेश (19) और हेमंत कुमार पटेल उर्फ राजा (23) को पुलिस ने चोरी के सामान के साथ पकड़ा था। इन लोगों ने दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया सहित कई अन्य जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके पास से 3 लाख रुपए का चोरी का सामान जब्त किया था।

Related Articles

Back to top button