Uncategorized

महतारी वंदन योजना की तारीख का हुआ ऐलान, अब इस दिन महिलाओं के खाते में आएगी पहली किस्त

By Dinesh chourasiya

 

 

रायपुर:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की फ्लैगशिप योजना महतारी वंदन योजना राशि की नई तारीख आ गई है। अब महिलाओं के खाते में 10 मार्च को म​हतारी वंदन योजना की राशि वितरित ​की जाएगी। इससे पहले सरकार ने 7 मार्च को राशि देने का ऐलान किया था। लेकिन 7 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था। अब महिलाओं के खाते में 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

70 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगी राशि
आपको बता दें कि अबतक 70 लाख से अधिक महिलाओं ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन भरे हैं। इनमें से पात्र महिलाओं को 10 मार्च के दिन पहली किस्त जारी की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में जितने भी आवेदन आए हैं, उनके सत्यापन के बाद प्रथम बार डीबीटी के माध्यम से आधार लिंक बैंक खातों में राशि अंतरित की जाएगी

‘मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन’
अभी प्रदेश में शासन की नीतियों से हर वर्ग को बेहतर लाभ मुहैया कराने की दिशा में कार्य कर रही है।छत्तीसगढ़ में अभी ‘मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन’ की धेय से विकसित भारत बनाने के साथ विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के दिशा में कार्य कर रही है। जिसके लिए यहां की माताओं और बहनों का बड़ा योगदान है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए राज्य में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है।

 

 

Related Articles

Back to top button