Uncategorized

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में 4 वर्तमान सांसदों टिकट काटा, इन नए चेहरों पर जताया भरोसा

By Dinesh chourasiya

 

 

रायपुर:  लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ से 11 लोकसभा सीटों के लिए नाम तय हो गए हैं। जिसकी सूची भी जारी हो गई है। पार्टी ने विधानसभा की तर्ज पर कई नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है।

भाजपा ने बस्तर से महेश कश्यप को टिकट दी है। वहीं महासमुंद- रूप कुमारी चौधरी, दुर्ग- विजय बघेल, राजनांदगांव- संतोष पाण्डेय, रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल, बिलासपुर- तोखन साहू, जांजगीर- महिला कमलेश जांगड़े, कोरबा- सरोज पाण्डेय, रायगढ़- राधेश्याम राठिया, सरगुजा- चिंतामणि महाराज को टिकट दिया गया है।

इन नए चेहरे को मिला मौका
जहां रायगढ़ से राधेश्याम राठिया तो सरगुजा से चिंतामणि महाराज, बिलासपुर से तोखन साहू, महासमुंद- रूप कुमारी चौधरी, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल को मौका दिया गया है

इन सांसदों का कटा टिकट
रायपुर से वर्तमान ​सांसद सुनील सोनी का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह पर बृजमोहन अग्रवाल को टिकट दिया गया है। वहीं महासमुंद से वर्तमान सांसद चुन्नीलाल साहु की टिकट काटकर रूप कुमारी चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलाव जांजगीर चांपा से वर्तमान सांसद गुहाराम अजगले की टिकट कट गई है।

 

Related Articles

Back to top button