Uncategorized

CG में नप गए शराबी शिक्षक, मूछों पर ताव रखकर महिला टीचर के सामने पी रहा था देशी शराब, कहा था जो करना है कर लें…

By Dinesh chourasiya

 

बिलासपुर:   बुधवार को एक सरकारी स्कूल के शिक्षक का वीडियो सोशल मी​डिया तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें एक शिक्षक स्कूल में शराब पीते नजर आ रहे थे। जिसके बाद डीईओं मामले की जांच की और बीईओ को एफआईआर कराने का निर्देश दिया। अब इस मामले में शराबखोर शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।

l मामला मस्तूरी विकासखंड के मचहा जनपद प्राथमिक शाला का है। दरअसल, यहां स्कूल संचालन के दौरान एक शिक्षक स्कूल में ही महिला प्रधानपाठक के सामने बैठकर पैग बनाया और शराब का सेवन किया। वीडियो सामने आने के बाद डीईओ ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और शराबी शिक्षक को निलंबित कर दिया।

आपको बता दें कि शराबी टीचर का नाम संतोष केंवट है। वीडियो में शराबी शिक्षक संतोष केंवट ने कहा कि घर की ​टेंशन की वजह से स्कूल में शराब पी रहा हूंं, जो करना है कर ले। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button