Uncategorized

भिलाई टाउनशिप में एक सप्ताह तक रहेगी बिजली कटौती:वार्षिक मेंटिनेंस के चलते टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने जारी किया शेड्यूल

By Dinesh chourasiya

टाउनशिप में मेंटिनेंस के चलते होगा पावर कट - Dainik Bhaskar

भिलाई टाउनशिप के लोगों को एक सप्ताह तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। यह समस्या टाउनशिप में वार्षिक रखरखाव कार्य के कारण होगी। लोगों को ज्यादा परेशानी न हो। इसके लिए बीएसपी के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने एक सप्ताह का क्षेत्रवार बिजली कटौती का शेड्यूल जारी कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के तहत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग वार्षिक रखरखाव योजना 2023-2024 के तहत टाउनशिप में बिजली मेंटेनेंस और अनुरक्षण का कार्य करने जा रहा है। यह कार्य बीएसपी टाउनशिप में ब्रेकडाउन को कम करने और सिस्टम की दक्षता बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

एचटी सिस्टम के निवारक रखरखाव के तहत टाउनशिप के विभिन्न स्थानों में योजनाबद्ध शटडाउन किया जाएगा। इस वार्षिक रखरखाव योजना के तहत सबस्टेशन, टैपिंग, डीपी और मेंटेनेंस, ओवरहालिंग, ओवर हेड लाइनों का मेंटेनेंस, जम्पर कसना, क्षतिग्रस्त पिन को बदलना, डिस्क इंसुलेटर और लाइटनिंग अरेस्टर, ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस आदि का कार्य किया जाएगा।

साढ़े तीन घंटे की होगी बिजली कटौती

विभाग ने बताया कि यह कार्य हर दिन जारी शेड्यूल के मुताबिक अलग-अलग क्षेत्र में किया जाएगा। यह कार्य 19 फरवरी से 24 फरवरी 2024 के बीच किया जाएगा। इस दौरान जहां भी मेंटिनेंस का कार्य होगा, उस क्षेत्र में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

जानिए कहां कब होगी बिजली की कटौती

  • 19 फरवरी 2024 को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
  • 20 फरवरी 2024 को सेक्टर-7 व 32 बंगला
  • 21 फरवरी 2024 को सेक्टर-06 का सीवेज पम्पहाउस और सेक्टर-2 के कुछ हिस्से में।
  • 22 फरवरी 2024 को सेक्टर-04 व 03 तथा सेक्टर-2 के कुछ हिस्से
  • 23 फरवरी 2024 को डायरेक्टर बंगला और रिसाइक्लिंग पम्प हाउस
  • 24 फरवरी 2024 को रिसाइक्लिंग पम्प हाउस।

Related Articles

Back to top button