
Uncategorized
CG में 2 भालुओं से जमकर लड़ा युवक, किसी तरह जान बचाकर पहुंचा अस्पताल
By Dinesh chourasiya
बता दें कि गांव का ही एक युवक नानू विश्वकर्मा रोज की तरह लकड़ी काटने के लिए जंगल गया हुआ था. जहां उसकी भिड़ंत दो भालुओं से हो गई. इस दौरान भालू ने युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिसमें युवक के सिर, हाथ, पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई है.
घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल को लोरमी के अस्पताल लाया गया है, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है.







प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 2 भालुओं के करीब 10 मिनट तक भिड़ंत चली है. जहां हिंसक जानवर ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था. युवक की जान बाल-बाल बची.




