कमलनाथ भाजपा में होंगे शामिल? दिल्ली पहुंचते ही खुद पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया के सामने कर दिया खुलासा
By Dinesh chourasiya








भोपाल: लोकसभा चुनाव से ऐन पहले कमलनाथ ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने का लगभग तय कर लिया और वो सोमवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कमलनाथ के इस एक फैसले ने मध्यप्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है। फिलहाल कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं, इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने भाजपा में शामिल होने के कयासों को लेकर बड़ा बयान दिया है।
दिल्ली पहुंचने के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ से मीडिय से पूछा गया कि क्या आप भाजपा में शामिल होने वाले हैं? तो उन्होंने मीडिया का जवाब देते हुए कहा कि “आप सभी उत्साहित क्यों हो रहे हैं? अगर ऐसा कुछ हुआ तो मैं सबसे पहले आप लोगों को ही बताउंगा। कमलनाथ के इस बयान से साफ है कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने की खबरों को इंकार नहीं किया है। बता दें कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इन खबरों को खारिज कर दिया है, लेकिन सियासी तस्वीर कुछ और बयां कर रही है।




वहीं दूसरी ओर ये खबर आ रही है कि कमलनाथ और नकुलनाथ ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई विधायक और दिग्गज नेता भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था, उन्होंने 28 विधायकों के भाजपा का दामन थाम लिया था। सिंधिया के भाजपा में जाते ही कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी और फिर से शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए थे।




