Uncategorized

दुर्ग जिले में बीमारी से परेशान युवक ने लगाई फांसी:नायलॉन की रस्सी से बनाया फंदा, 

By Dinesh chourasiya

कुंजलाल धनकर को फंदे से नीचे उतारा गया - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवक को आंखों से कम दिखाई नहीं देता था। इससे परेशान होकर उसने ये कदम उठाया है।

पुलिस के मुताबिक, उन्हें मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि निकुम गांव में एक युवक ने फांसी लगा ली है। जिसकी पहचान कुंजलाल धनकर पिता कोमल धनकर (28 साल) के रूप में हुई है। उसका घर कच्चा है।

रस्सी से बनाया था फंदा

उसने घर की छत में नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदा बनाया और उसमें झूल गया। पुलिस ने शव को फंदा से नीचे उतारा। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने फांसी क्यों लगाई इसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।

आंख की बीमारी से था ग्रसित

पुलिस ने जब लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि पहले कुंजलाल अच्छा था। इसी बीच उसे आंख की बीमारी हो गई। उसे कम दिखाई देने लगा। काफी इलाज कराने के बाद भी जब सुधार नहीं हुआ तो डिप्रेशन में आ गया। वो बीती देर रात अपने घर में उठा और छत पर जाकर लकड़ी के म्यार में रस्सी बांधकर फांसी लगा लिया।

Related Articles

Back to top button