Uncategorized
भिलाई के कैंप-2 बैकुंठधाम, मंदिर में कलशयात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरु
By Dinesh chourasiya

भिलाई | बैकुंठधाम मंदिर, कैंप-2 में श्रीमद् भावगत् ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 9 से 16 फरवरी तक किया जा रहा है। शुक्रवार को इसकी शुरुआत कलशयात्रा से हुई। कथावाचक आचार्य संदीप तिवारी फतेहपुर द्वारा 10 फरवरी को वेदी स्थापना के साथ गौकर्ण कथा सुनाई जाएगी। 11 फरवरी को सुखदेव अवतार, परीक्षित जन्म, 12 को सती चरित्र, शिव पार्वती विवाह, 13 को राम जन्मोत्सव, कृष्ण जन्मोत्सव, 14 को माखन चोरी लीला, 15 को शिव पूजन, महाभिषेक और 16 फरवरी के सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष के साथ गीता पाठ, हवन, महाआरती के साथ महाभंडारा होगा। यह जानकारी मंदिर के संस्थापक राजेंद्र अरोरा ने दी।











