Uncategorized

अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से बड़ा झटका, अब इस तारीख को ED के सामने होना पड़ेगा पेश : दिल्ली आबकारी नीति मामले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है।

By Dinesh chourasiya

 

 

नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति मामले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बता दें कि आबकारी मामले में पांच समन के बावजूद पेश नहीं होने पर ED की शिकायत पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है। सीएम अरविंद केजरीवाल को अब 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होना होगा।

बताया जा रहा है कि दिल्ली शराब नीति मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा जारी समन का पालन नहीं करने पर ED ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है। वहीं जानकारी के अनुसार ईडी ने आबकारी मामले 5 समन भेजने के बावजूद पूछताछ के लिए पेश ना होने पर 3 फरवरी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीआरपीसी के 190 के प्रोसीजर के तहत कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी।

: ईडी की शिकायत में आईसीपी की धारा 174 लगाई थी कि केजरीवाल पब्लिक सर्वेंट होते हुए सरकारी आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने केजरीवाल को पहला समन पिछले साल 2 नवंबर, 21 दिसंबर और इस साल 3 जनवरी, 18 जनवरी और 31 जनवरी को समन भेजा था। केजरीवाल ने इन पांचों समन का कोई जवाब नहीं दिया था और कहा था कि गैरकानूनी है।

 

 

Related Articles

Back to top button