Uncategorized

MP के हरदा पटाखा फैक्ट्री धमाका में 8 से 10 लोगों की मौत की ख़बर 50 से ज्यादा घायल, मोहन सकरार ने किया जांच समिति का गठन

By Dinesh chourasiya

भोपाल। : मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत की खबर है जबकि करीब 40 लोग घायल हुए हैं. इस ब्लास्ट से पूरा शहर हिल गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना को लेकर तुरंत आपात बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंत्रालय में आपात बैठक कर हालात की जानकारी ली और राहत के लिए दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने पूरे मामले पर एक समिति भी गठित कर दी है।

मुख्यमंत्री की बैठक में बताया गया है कि हरदा के आसपास के क्षेत्रों से एंबुलेंस पहुंचाई जा रही है. इसके साथ ही हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था के लिए सेना से संपर्क किया गया है. भोपाल, इंदौर में मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को तैयारी रखने के निर्देश दे दिए गए हैं. होशंगाबाद में भी अस्पतालों में घायलों के उपचार के लिए व्यवस्था की गई है।

मोहन यादव सरकार ने बनाई समिति

मध्य प्रदेश सरकार ने हरदा अग्निकांड को लेकर एक समिति गठित की है. समिति के अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान होंगे जोकि लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग अपर मुख्य सचिव हैं. उनके अलावा इस समिति में अजीत केसरी, संजय दुबे, नीरज मंडलोई, अरविंद कुमार, आलोक रंजन को शामिल किया गया है. समिति अग्निकांड और आपदा प्रबंधन की की समीक्षा करेगी.

 

Related Articles

Back to top button