छत्तीसगढ़

CG में ट्रक ने कार को मारी ठोकर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचा परिवार पुलिस ने ट्रक चालक को लिया हिरासत में 

By Dinesh chourasiya

चंद्राकर परिवार बलौदाबाजार के ही रहने वाले हैं. ये सभी कसडोल के पास तुरतुरिया गए थे. जहां से वापसी के दौरान दो ट्रक के बीच में चल रहे थे. इसी दौरान सामने वाले ट्रक चालक ने ब्रेक मार दिया. जिससे कार चालक भी ब्रेक लगाया. लेकिन पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने जब तक ब्रेक लगाया तब ट्रक कार ठोकर मार चुकी थी.

घटना के बाद पहुंची लवन पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है. वहीं घायलों को ईलाज के लिए भेजा गया. बता दें कि जिले में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. जिले में बढ़ते यातायात दबाव के बीच लगातार हादसे हो रहे हैं. रात में यह घटना और बढ़ जाती है. जिसका प्रमुख कारण चार पहिया वाहन में लगे हैलोजन लाईट और वाहन चालकों का अपर डियर न देना साथ ही तेज गति से वाहन चलाना है.

Related Articles

Back to top button