Uncategorized
रेलवे में 7 फरवरी को पावर ब्लॉक:राउरकेला-झारसुगुड़ा में होगा तीसरी लाइन का काम, नहीं चलेगी टाटा-इतवारी एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से चलेंगी
By Dinesh chourasiya

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में तीसरी लाइन का काम शुरू होगा। जिसके लिए 7 फरवरी को 6 घंटे तक पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस काम के चलते छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों को कैंसिल किया जाएगा। वहीं कई गाड़ियां घंटों देरी से चलेंगी।
दरअसल, रेलवे में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्यों का DRM प्रवीण पाण्डेय ने निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने सभी विकास कार्यों को जल्दी से पूरा करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद से रेलवे के मैदानी इलाके में तेजी से काम चल रहा है।







रद्द होने वाली गाड़ी
- 7 फरवरी को 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 7 फरवरी को 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
देर से चलने वाली गाड़ियां
- 6 फरवरी को मुंबई से चलाने वाली 12261 मुंबई-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस हावड़ा से 3 घंटे 45 मिनिट देरी से रवाना होगी।
- 6 फरवरी को कुर्ला से चलने वाली 22511कुर्ला –कामाख्या एक्सप्रेस कुर्ला से 06 घंटे देरी से रवाना होगी।
- 6 फरवरी को राजेंद्र नगर से चलने वाली 13288 राजेंद्र नगर –दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राजेंद्र नगर से 3 घंटे देरी से रवाना होगी।
- 7 फरवरी को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग- राजेंद्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग से 03 घंटे देरी से रवाना होगी।
- 6 फरवरी को योग नगरी ऋषिकेश से चलाने वाली 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस हावड़ा से 3 घंटे 15 मिनट देरी से रवाना होगी।




