Uncategorized

CG में सोसल मीडिया इंस्टाग्राम में  हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे….

By Dinesh chourasiya

चकरभाटा के सेवॉर गांव से एक शरारती युवक द्वारा हिंदू देवी देवताओं के फोटो का अपमान करने का मामला सामने आया है। युवक ने इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप में वीडियो अपलोड कर वायरल भी कर दिया। प्रार्थी दीपक रजक वीडियो देखते ही चकरभाटा थाना पहुंचा और इसकी शिकायत पुलिस से की। चकरभाटा सीएसपी कृष्ण कुमार पटेल ने मामले को गंभीरता से लिया और एफआईआर दर्ज कर आरोपी देवेंद्र सूर्यवंशी को चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी देवेंद्र सूर्यवंशी के खिलाफ पुलिस ने धारा 153( ए) 295( ए) के तहत कार्यवाही की है।

चकरभाटा पुलिस आरोपी से मोबाइल जप्त कर इस मामले में गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस की सूझबूझ से मामले को सुलझा लिया गया। नहीं तो मामले में अगर तुल पकड़ता तो आरोपी युवक के साथ कुछ भी हो सकता था।

Related Articles

Back to top button