Uncategorized

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर जारी , बिहार से यात्रियों को लेकर छत्तीसगढ़ आ रही बस खड़े ट्रक से टकराई, 20 से अधिक घायल, कई गंभीर

By Dinesh chourasiya

जानकारी के अनुसार, बांगो थाना अंतर्गत बिहार के सासाराम से चलकर कोरबा की ओर आ रही गुप्ता ट्रेवल्स की बस अनियांत्रित होकर केंदई हसदेव पुल के ऊपर खड़ी ट्रक में जा घुसी. इस हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. जबकि 6 महिला और 8 पुरूष को गम्भीर चोंटे आई है. हादसे के बाद कुछ यात्री बस के सीट में फंस गर थे. जिन्हें 112 की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया.

वहीं हाइवे एम्बुलेंस और 112 की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले में बांगो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button