Uncategorized

नप गए PM मोदी पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले मालदीव के 3 मंत्री.. किये गए सस्पेंड, जानें क्या कहा था

By Dinesh chourasiya

 

 

माले: भारतीय प्रधानमंत्री ,नरेंद्र मोदी के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने वाले मालदीव के मंत्रियों पर वहां की सरकार ने बड़ी कार्रवाई की हैं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने तीन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से सस्पेंड कर दिया हैं। जिन मंत्रियों का सरकार से निलंबन हुआ हैं उनमें मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महज़ूम माजिद का नाम शामिल है। मरियम शिउना ने कूटनीतिक और द्विपक्षीय संबंधो को दरकिनार करते हुए पीएम मोदी को ‘जोकर’ भी कहा था। वही फिलिस्तीन मामले पर उन्होंने पीएम को ‘इजरायल का कठपुतली’ बताया था।

क्या हैं मामला

दरअसल पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव पहुँच थे। यहाँ उन्होंने समुद्र के किनारे काफी वक्त बिताया। पीएम ने मालदीव के खूबसूरत वादियों की तारीफ भी की। लेकिन मालदीव सरकार के एक मंत्री को यह रास नहीं आया। उन्हें दोनों देशों के संबंधो को ताक पर रखते हुए प्रधानमंत्री के खिलाफ ना सिर्फ अभद्र टिप्पणी की बल्कि सोशल मीडिया पर उनके लिए ‘जोकर’ और ‘इजरायल का कठपुतली’ जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

इसी तरह सत्ताधारी पार्टी के मालदीव के सांसद जाहिद रमीज ने भी भारत पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि “यह बहुत दुखद है कि भारत जैसा बड़ा देश श्रीलंका जैसी छोटी अर्थव्यवस्था की नकल करके पैसा कमाने की कोशिश कर रहा है।”

इस तरह की टिप्पणी करने वाले मुइज्जु सरकार के मंत्री मरियम शिउना ने बाद में अपने इस पोस्ट को डिलीट कर लिया लेकिन तब तक मामला बिगड़ चुका था। भारत ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। वही भारत के इस रुख के बाद अब मालदीव बैकफुट पर हैं।

Related Articles

Back to top button