छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को मां परमेश्वरी जयंती महोत्सव के लिए किया आमंत्रित
By Dinesh chourasiya

उपरवाह| इकाई देवांगन समाज बोरी के अध्यक्ष हरक देवांगन, लालाराम देवांगन के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्री लखन लाल देवांगन, ओमप्रकाश देवांगन पूर्व नगर निगम अध्यक्ष बिरगांव को मां परमेश्वरी जयंती महोत्सव के लिए आमंत्रित किया है। लालाराम ने बताया कि ग्राम बोरी में प्रतिवर्ष मां परमेश्वरी जयंती बसंत पंचमी के दिन धूमधाम से मनाया जाता है और इस वर्ष भी 14 फरवरी को देवांगन समाज के पदाधिकारियों के साथ-साथ ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता के सहयोग से मनाया जाना तय हुआ है।







जयंती पर्व पर समाज के पदाधिकारियों के साथ डॉ. साहब को मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित किया, जिसे डॉ. सिंह ने आमंत्रण को स्वीकार किया और कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर देवांगन समाज के ग्राम इकाई के राज देवांगन, शैलेंद्र देवांगन, तेजराम देवांगन, मोहन देवांगन, रतन देवांगन, ठाकुरराम देवांगन, सेवाराम देवांगन, मुकेश देवांगन व बड़ी संख्या में देवांगन समाज के कार्यकर्ता मौजूद थे।




