Uncategorized

भिलाई के मैत्री बाग में आए नन्हें मेहमान, सफेद बाघिन रोमा ने दो शवकों को जन्म दिया, कुनबे में 10 बाघ हुए

By Dinesh chourasiya

बीएसपी के मैत्री बाग में पांच महीने के ही अंतराल में सफेद बाघों के कुनबे में दो और नए मेहमान आए हैं। 9 साल की रोमा ने 8 सितंबर को दो नर शावकों को जन्म दिया था। दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। अब 4 महीने के हो चुके हैं। 5 जनवरी को उन्हें पर्यटकों के देखने के लिए सामने लाया जाएगा। इसके पहले 28 अप्रैल को रक्षा मादा ने तीन शावकों को जन्म दिया था।

पांच महीने में पांच शावकों का जन्म होने से मैत्री गार्डन में सफेद बाघ के कुनबे में बढ़ोतरी हुई। संख्या 10 पहुंच गई है। इसमें 7 नर और 3 मादा शामिल हैं। पर्यटकों के लिए इन शावकों को देखने के लिए 5 जनवरी को केज में शिफ्ट किया जाएगा।

मैत्री बाग प्रभारी डॉ. एनके जैन ने बताया कि मैत्री बाग में पहली बार 1997 में नंदन कानन ओडिशा से एक नर औ एक मादा सफेद बाघ लाया गया था। बेहतर देखभाल के चलते उस जोड़े से 12 सदस्य हुए। इनमें से कई को देश के विभिन्न जू में भेजा गया। अन्य जू से भी इनकी डिमांड आते रही है।

Related Articles

Back to top button