Uncategorized

CG में सड़क हादसा : ट्रक और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की चली गई जान तीन अस्पताल पहुंचे 

By Dinesh chourasiya

सारंगगढ़ :: सारंगगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप में जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया है, वहीं शवों को पीएम के लिए भेजवा दिया है।

पिकअप चालक सहित दो लोगों की मौत 

 :  मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा सारंगगढ़ के बरमकेला,सरिया मार्ग पर ग्राम सांडा के पास हुआ है, बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार होकर पांच लोग सरकारी शराब दूकान से शराब खाली वापस रायगढ़ लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हुए है। घटना कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button