Uncategorized

CG में : गैस केवाईसी रजिस्ट्रेशन के नाम पर बुजुर्ग से 5 लाख की ठगी

By Dinesh chourasiya

 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है, यहाँ बुजुर्ग से गैस सिलेंडर केवाईसी करने के नाम पर पांच लाख रुपए की ठगी है। पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के मुताबिक, गोंड़पारा निवासी अशोक गुलहरे गैस कनेक्शन रजिस्ट्रेशन के लिए अपने सम्बंधित एजेंसी में फोन किया लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया, जिसके बाद बुजुर्ग ने गूगल में एचपी गैस एजेंसी का नंबर खोज कर उसमें फोन लगाया।
इसके बाद ठग गिरोहों ने बुजुर्ग को जाल में फंसाकर पहले 10 रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराया उसके बाद धीरे से उनसे आधार,पासबुक व एटीएम सहित अन्य दस्तावेज लेकर उनसे एप डाऊनलोड करवा कर उनके खाते से 4लाख 99हजार 999 रुपये पार कर दिए। फिरहाल  सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button