Uncategorized

भारत के मोस्टवांटेड आतंकवादी मसूद अज़हर की बम धमाके में मौत, पुलवामा हमला सहित इन घटनाओं का था मास्टरमाइंड

By Dinesh chourasiya

 

 

भावलपुर नए साल के पहले ही दिन पूरे भारत देश के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि भारत को मोस्टवांटेड आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अज़हर की आज मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मसूद अज़हर बम धमाके में मारा गया है। ये घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है।

टाइम्स अल्जेब्रा से मिली जानकारी के अनुसार मसूद अज़हर सोमवार सुबह करीब 5 बजे ​मस्जिद जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार विस्फोटक की चपेट में आ गया। इस घटना में मसूद अज़हर की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

 

भारत में इन मामलों में था वांछित
दिल्ली पुलिस द्वारा 2001 के संसद हमले और पंजाब पुलिस द्वारा 2016 के पठानकोट एयरबेस हमले में आरोप-पत्र दाखिल किया गया था।
अज़हर ने भारत पर क्रूर आतंकी हमले करने के लिए जैश-ए-मोहम्मद कैडर का इस्तेमाल किया जिसमें 5 जुलाई, 2005 को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर पर हमला भी शामिल है।
14 फरवरी, 2019 को सीआरपीएफ जवानों पर पुलवामा हमला, इस घटना में 40 जवान शहीद हुए थे
उसने 3 जनवरी, 2016 को अफगानिस्तान के बाल्क में मजार-ए-शरीफ में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले का भी निर्देश दिया। वह अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन और तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर का करीबी सहयोगी था।

अज़हर का जन्म 10 जुलाई 1968 को बहावलपुर, पंजाब, पाकिस्तान में हुआ था। विशेष रूप से, मसूद अज़हर उन आतंकवादियों में से एक था, जिन्हें इंडियन एयरलाइंस की उड़ान 814 (IC814) के अपहरण के बाद रिहा करने की मांग की गई थी। मसूद अज़हर ने 13 दिसंबर 2001 को संसद पर आतंकी हमले की भी साजिश रची थी। रिपोर्टों से पता चलता है कि वह इस्लामाबाद में पाकिस्तानी डीप स्टेट की सुरक्षात्मक हिरासत में रहता था। 55 वर्षीय आतंकवादी शायद ही कभी बहावलपुर पाकिस्तान में रेलवे लिंक रोड पर स्थित अपने मदरसे, मरकज़-ए-उस्मान-ओ-अली की यात्रा करता था।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button