
Uncategorized
ट्रेन की 6 बोगियां पटरी से उतरीं, मची अफरातफरी, कई ट्रेनें हो गयी है रद्द
By Dinesh chourasiya
MP शहडोल के ब्यौहारी से बड़ी खबर आयी है। जहां स्टेशन के पास रात लगभग ढाई बजे कोयले से भरी मालगाड़ी कटनी से सिंगरौली की तरफ जा रही थी, तभी अचानक मालगाड़ी की 6 बोगियां पटरी से उतर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। हादसे की वजह से कटनी सिंगरौली रेल मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। घटना के बाद कई ट्रेन रद्द हो गई है तो कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया है।

हादसे के बाद रेलवे द्वारा राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीँ कटनी-सिंगरौली रेल खंड को फिर से बहाल करने के लिए पटरी से उतरी हुई बोगियों को ट्रैक से हटाने का काम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यात्री ट्रेन शक्तिपुंज एक्सप्रेस के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। जबकि सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोक दिया गया है। कई अन्य ट्रेन रद्द होने की भी संभावना है।















