Uncategorized

मौत की खाई में समाई कई जिंदगियांः 50 यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, 36 लोगों की मौत, कई घायल…

By Dinesh chourasiya

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जहां यात्रियों से भरी बस अचानक गहरी खाई में गिर गई. घटना में 36 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की खबर है. जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त बस में 50 लोग सवार थे. मौत का आकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.

बता दें कि, हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं. स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर लोग रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. हादसे को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि, बस अनियंत्रित होकर भीषण हादसा का शिकार हुई है.

इस हादसे पर जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा का बयान भी आया है. एलजी ने कहा, डोडा के अस्सर में दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं है. दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए मंडलायुक्त एवं जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है.

Related Articles

Back to top button