Uncategorized

उतराखंड में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, बच्चे- महिलाओं समेत 5 की मौत, कई घायल…. राहत बचाव कार्य जारी

By Dinesh chourasiya

बीती रात यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी यह घटना उत्तराखंड के नैनीताल की है, जिसमें 25 से 30 सवारियां थी. इस हादसे में एक बच्चा और महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई है.

वहीं कई लोग यात्री घायल हो गए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ (SDRF) और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम में मौके पर हैं. बताया जाता है बस एक स्कूल की थी जिसमें 25 से 30 लोग सवार थे. कुछ लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है कुछ को अभी खोजा जा रहा है हादसा बेहद खतरनाक था बताया जा रहा है.

हरियाणा से नैनीताल घूमने आए थे लोगा

आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस खाई में गिरी है. जिसमें 30 से 33 लोग सवार होने की संभावना है, खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है.

उक्त सूचना पर कमांडेंट एसडीआरएफ (SDRF) मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार एसडीआरएफ (SDRF) रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई हैं. घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि उक्त बस में 32 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने हेतु आए हुए थे.

रेस्क्यू कर घायलों को निकाला बाहर

एसडीआरएफ (SDRF) टीम रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर अन्य बचाव इकाइयों व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में सवार लोगों में से 18 लोगों को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचा दिया गया है. SDRF रेस्क्यू टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है.

Related Articles

Back to top button