
छत्तीसगढ़
CG : कांग्रेस की मैराथन बैठक में बड़ा फैसला, 2 अक्टूबर को सभी विधानसभा में निकालेगी कांग्रेस भरोसा यात्रा, प्रियंका, राहुल और खड़गे भी रहेंगे छग दौरे पर 25 को राहुल गांधी 28 सितंबर मल्लिकार्जुन खड़गे आएंगे छत्तीसगढ़ 4 अक्टूबर को प्रियंका गांधी आयेगी छत्तीसगढ़
By Dinesh chourasiya
रायपुर। : कांग्रेस की मैराथन बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है, कांग्रेस 2 अक्टूबर को सभी विधानसभा में कांग्रेस भरोसा यात्रा निकालेगी, विधानसभावार सभी नेताओं को इस यात्रा की जिम्मेदारी दी गई है। यात्रा के दौरान कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां बताई जाएँगी। वहीं 4 अक्टूबर को कांकेर में पंचायती राज नगरीय निकाय सम्मेलन रखा गया है, जिसमें प्रियंका गांधी शामिल होंगी । इस दौरान सीएम भूपेश बघेल के साथ सभा को संबोधित करेंगी। 25 सितंबर को राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आएंगे और बिलासपुर जिले के तखतपुर में सम्मेलन में शामिल होंगे, कांग्रेस राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 28 सितंबर को बलौदाबजार में सभा में शामिल होंगे।


















