Uncategorized

SC आरक्षण में कोटा देने के विरोध में भारत बंद:बिहार में ट्रेनें रोकीं, पटना में लाठीचार्ज; राजस्थान के 16 जिलों में स्कूल बंद

By Dinesh chourasiya

सुप्रीम कोर्ट के SC आरक्षण में कोटा लागू करने की इजाजत देने के खिलाफ बुधवार को दलित-आदिवासी संगठनों ने 14 घंटे का भारत बंद बुलाया है। नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन (NACDAOR) ने इसे दलित और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ बताया है।

बिहार में बंद का सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में इसको लेकर अलर्ट है। कांग्रेस, TMC, सपा, बसपा, RJD, झामुमो समेत कई दलों ने बंद का समर्थन किया है।

राज्यवार बंद का असर

बिहार:

आरा में प्रदर्शनकारियों ने रेल पटरियों पर नारेबाजी की, इससे गाड़ियों की आवाजाही रुक गई।
  1. पटना में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज।
  2. आरा और दरभंगा में ट्रेनें रोकी।
  3. जहानाबाद, सहरसा और पूर्णिया में हाईवे जाम।

राजस्थान:

राजस्थान-पाकिस्तान बॉर्डर के जिले बाड़मेर में निकाली गई रैली में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।
  1. जयपुर समेत 16 जिलों में स्कूल बंद।
  2. भरतपुर में एहतियातन इंटरनेट बंद।
  3. अलवर में रोडवेज की बसें रोकीं।

मध्य प्रदेश:

मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाजार बंद कराने पर दुकानदारों की प्रदर्शनकारियों से झड़प हुई।
  1. ग्वालियर में एहतियातन स्कूल बंद।
  2. उज्जैन में प्रदर्शनकारी-दुकानदारों के बीच बहस।

पीएम क्रीमी लेयर लागू करने से मना कर चुके
9 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अनुसूचित जाति के आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं किया जाएगा। 1 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई ने टिप्पणी की थी कि SC-ST में भी क्रीमी लेयर लागू करने पर विचार करना चाहिए। इसे लेकर दलित सांसदों ने PM से मिलकर अपनी चिंता जताई थी।

Related Articles

Back to top button