भिलाई में BJP पार्षद पर पार्किंग ठेकेदार से अवैध वसूली का आरोप सूर्या मॉल स्टैंड संचालक बोला-मैं खुद भाजपा का पदाधिकारी, मुझसे हर महीने दस हजार और शराब की मांग कर रहा है पार्षद
By Dinesh chourasiya

सूर्या मॉल भिलाई में पार्किंग के ठेकेदार ने क्षेत्र के पार्षद पर अवैध वसूली और शराब की मांग करने का आरोप लगाया है। ठेकेदार अंशु प्रसाद ने बताया कि वह खुद भाजपा के पदाधिकारी हैं। भाजपा शासन आने के बाद उसने मॉल के स्टैंड का ठेका लिया। उसके बाद से भाजपा पार्षद मुकेश अग्रवाल उससे लगातार पैसे और दारू की मांग कर रहा है। नहीं देने पर स्टैंड नहीं चलाने दे रहा है।
मॉल के ठेकेदार अंशु प्रसाद शनिवार दोपहर स्मृति नगर चौकी शिकायत करने गया था। उसने वहां बताया कि वार्ड 2 के पार्षद मुकेश अग्रवाल ने उनसे हर महीने 10 हजार रुपए और शराब की बोतल देने की मांग की। जब उसने पैसे दे पाने में असमर्थता जताई तो वो आए दिन परेशान करके उसको स्टैंड संचालित नहीं करने दे रहा है।







Lबीजेपी नेता से बीजेपी पार्षद कर रहा वसूली
अंशु प्रसाद ने कहा कि वो खुद भाजपा से है और भाजपा का पार्षद उससे ही अवैध वसूली कर रहा है। इसलिए उसने पहले मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन परेशान करने पर वैशाली नगर विधायक और अन्य भाजपा नेताओं से इसकी शिकायत की। इसके बाद पार्षद के खिलाफ शिकायत करने स्मृति नगर चौकी आया है।

पार्षद ने कहा- आरोप सिद्ध ना हुआ तो करेगा मानहानि का केस




जब इस बारे पार्षद मुकेश अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने सारे आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि ठेकेदार इस बात को प्रूफ करे कि उसने पैसे मांगे हैं। वो मॉल के सामने सर्विस रोड पर पार्किंग करवाकर पैसा वसूल रहा है, जबकि यह आम रास्ता है।
सूर्य विहार कॉलोनी के लोग भी कई बार शिकायत कर चुके हैं। उसका उसने वीडियो बनाया है। निगम में भी इसकी शिकायत की है। वह तब तक इसके खिलाफ लड़ेगा, जब तक पार्किंग सही तरीके से नहीं चलेगी।




